Search

 
 
 

मीशो का कस्टमर केयर एग्जिक्यूटिव बनकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को CID ने दबोचा

 
Ranchi: मीशो एप का कस्टमर केयर एग्जिक्यूटिव बनकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है. सीआईडी की साइबर सेल की टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए दुमका जिला के रहने वाले साजिद अंसारी और देवघर जिला के रहने वाले जमालुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पांच मोबाइल, छह सिम, तीन पासबुक समेत कई अन्य सामान बरामद हुआ है. इन साइबर अपराधियों द्वारा वादी से मीशो एप का कस्टमर केयर बनकर एनी डेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड करा कर 2.06 लाख रूपया की ठगी कर ली गई थी. जिसके बाद साइबर थाना में इससे संबंधित मामला दर्ज कराया गया था. इसे भी पढ़ें - मणिपुर">https://lagatar.in/militants-attack-in-manipur-two-crpf-soldiers-killed/">मणिपुर

में उग्रवादियों ने हमला किया, सीआरपीएफ के दो जवानों की मौत  

जानें कैसे करते थे साइबर अपराधी ठगी

गिरफ्तार साइबर अपराधियों द्वारा वेबसाइट पेज बनाने वाले वेबसाइट सर्विस जैसे wix.com. hopp.bio, Link Forest, Google Firebase, Campsite bio का प्रयोग कर कस्टमर केयर कंप्लेन के नाम पर वेब पेज बनाते थे, जिसमें वह अपना फर्जी नम्बर डाल देते हैं. इसके बाद इन वेब पेज को गूगल ऐड के माध्यम से गूगल में डाल देते थे. जिसके बाद लोगों को झांसे में लेकर ठगी की घटना को अंजाम देते थे. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/school-bus-overturned-in-mandar-ranchi-many-children-injured-admitted-to-hospital/">रांची

के मांडर में स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती कराये गये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही