Search

 
 
 

NDPS एक्ट के अपराधों के अनुसंधान व रोकथाम पर शुक्रवार को चर्चा करेंगे CID DG

 
Ranchi :  सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता कल शुक्रवार को जोनल आईजी, सभी रेंज के डीआईजी और जिले के एसएसपी व एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में मादक पदार्थ अधिनियम के अपराधों का सही ढंग से अनुसंधान और रोकथाम को लेकर चर्चा की जायेगी.

सीआईडी की समीक्षा में कई महत्वपूर्ण तथ्यों का हुआ था खुलासा

बता दें कि राज्य में विगत पांच वर्षों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट से संबंधित कांडों के आंकड़ों की सीआईडी ने समीक्षा की थी. इस दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा हुआ था. समीक्षा में पता चला था कि झारखंड पुलिस अफीम, डोडा जैसे मादक पदार्थ के साथ तस्कर को गिरफ्तार तो करती है, लेकिन उन पर सही धारा नहीं लगाती. इस कारण अपराधियों को सजा नहीं मिलती या मिलती भी है तो कम. सही धारा नहीं लगाने के वजह से आरोपी को जमानत मिल जाती है और वे फिर से सक्रिय हो जाते हैं. साथ ही पुलिस बरामद मादक पदार्थ का सही वजन करती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही