Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीआईडी ने संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ कारवाई के लिए एटीएस को दिया निर्देश

Ranchi : अपराध अनुसंधान विभाग ( सीआईडी) ने झारखंड में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एटीएस को निर्देश दिया है. सीआईडी द्वारा एटीएस को दिए निर्देश में कहा गया है कि झारखंड में सक्रिय है प्रिंस खान,अमन साहू ,अमन श्रीवास्तव, भोला पांडे और अमन सिंह के गिरोह में शामिल सदस्य के खिलाफ कार्रवाई करें.

गिरोह के सरगना और सदस्यों का सूची तैयार करने का निर्देश

सीआईडी द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि संवेदनशील अपराधियों की संगठित अपराध गिरोह के सरगना और सदस्य की सूची तैयार करें. संगठित गिरोह के जितने सरगना और मुख्य सदस्य हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करें. अपराधिक गिरोह  द्वारा कांड करने के बाद मीडिया को जो मैसेज दिया जाता है, उसका डिटेल प्राप्त करें. संगठित आपराधिक गिरोह से संबंधित कम से कम एक महत्वपूर्ण लंबित कांड, जिसमें ठोस साक्ष्य उपलब्ध हों, उसे चिन्हित कर एटीएस द्वारा टेकओवर किया जाए. उस कांड में यूएपीए की धारा जोड़ने संबंधी कार्रवाई करें. इसे भी पढ़ें – RMC">https://lagatar.in/rmc-will-pay-a-fine-of-three-crores-but-we-will-not-improve/">RMC

: तीन करोड़ जुर्माना भरेंगे, पर हम नहीं सुधरेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही