Search

 
 
 

CID ने रांची पुलिस को 316 अपराधियों की लिस्ट सौंपी

 
Ranchi :  अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने रांची पुलिस को 316 अपराधियों की लिस्ट सौंपी हैं. इस लिस्ट में हत्या, चोरी, डकैती, छिनतई, रेप, पॉकेटमारी और ठगी करने वाले अपराधी भी शामिल हैं. 316 अपराधियों में से 85 अपराधियों को शातिर अपराधी की श्रेणी में रखा गया है. जिनपर 10 या उससे अधिक केस दर्ज हैं. जो शातिर अपराधि जेल से बाहर है, उन पर थाना हाजिरी और जिला बदर की कार्रवाई होगी. (पढ़ें, रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-effigies-of-pm-and-manipur-cm-burnt-in-protest-against-manipur-incident/">रामगढ़

: मणिपुर घटना के विरोध में पीएम व मणिपुर सीएम का पुतला फूंका)

अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से पुलिस दिलायेगी सजा 

रांची पुलिस ने शहर के 11 गैंग के 104 अपराधियों की अलग से सूची तैयार की है. इस सूची में अमन साव, अमन श्रीवास्तव, सुजीत सिन्हा, लामा गैंग, रोहित मुंडा गैंग आदि शामिल हैं. इस गैंग में शामिल जेल में बंद अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से पुलिस सजा दिलायेगी. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/protest-and-meeting-of-india-coalition-on-august-1-against-manipur-incident/">मणिपुर

घटना के विरोध में इंडिया गठबंधन का एक अगस्त को विरोध-प्रदर्शन एवं सभा

जेल में बंद अपराधी और उनसे मुलाकात करने वालों पर रांची पुलिस की पैनी नजर

जेल में बंद अपराधी और उनसे मुलाकात करने वालों पर रांची पुलिस की पैनी नजर है.  इसको लेकर एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर दो जेल नोडल अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रतिनियुक्त किये गये नोडल पदाधिकारी जेल में बंद अपराधियों की गतिविधि की जानकारी जुटा कर अपने वरीय पदाधिकारी को देंगे. इसके अलावा नोडल पदाधिकारी जिला पुलिस की ओर से संपूर्ण जेल की बाहरी सुरक्षा के प्रभार में रहेंगे. कैदियों को जेल से कोर्ट तक ले जाने और आने के दौरान निर्धारित मानदंडों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाये जाने पर उसका निराकरण करते हुए अपने वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट सौंपेंगे. इसे भी पढ़ें : मनीष">https://lagatar.in/manish-tiwari-claims-the-bill-passed-after-the-acceptance-of-no-confidence-motion-in-parliament-is-unconstitutionally-suspicious/">मनीष

तिवारी का दावा, संसद में अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार होने के बाद पारित विधेयक असंवैधानिक रूप से संदिग्ध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही