Search

 
 
 

जमशेदपुर के ट्रांसपोर्टर विक्रम सिंह की हत्या के मामले में सीआईडी जांच शुरू

 
Ranchi :  ट्रांसपोर्टर विक्रम सिंह हत्याकांड की सीआईडी ने जांच शुरू कर दी है. जांच के क्रम में सीआईडी ने मृतक के कपड़े और घटनास्थल के पास दीवार में लगे खून के दाग का सैंपल लिया है, जिसे जांच के लिए फोरेंसिक विभाग को भेजा गया है. गौरतलब है कि जमशेदपुर जिले के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित होटल एबी पैलेस परिसर में होटल कैलाश रेसिडेंसी के मालिक सह ट्रासंपोर्टर विक्रम सिंह की बीते दो मई 2021 को हत्या कर दी गई थी.

पुलिस मुख्यालय से सीआईडी जांच की मांग की गई थी

जानकारी के मुताबिक, विक्रम सिंह की हत्या के मामले में आरोपित ओम नरायण सिंह उर्फ टुनटुन सिंह की पत्नी अनिता देवी ने झारखंड पुलिस मुख्यालय से जांच की मांग की थी. जिसके बाद सीआईडी ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बकाए रुपये के लेन-देन को लेकर हुई थी हत्या

विक्रम सिंह की हत्या के आरोप में टुनटुन सिंह और जुगसलाई निवासी उसके समधी राजकुमार सिंह उर्फ राजू घटना के बाद से जेल में हैं. दोनों के खिलाफ पुलिस कोर्ट में आरोप पत्र समर्पित कर चुकी है. वहीं टुनटुन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह उर्फ गोलू, मृतक के चाचा शत्रुघन सिंह, उसकी पत्नी सुनीता सिंह और पुत्र आकाश सिंह को राहत मिली थी. गौरतलब है कि विक्रम के भाई अमर प्रताप सिंह की शिकायत पर आरोपितों के विरुद्ध जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. दो मई 2021 को बकाए रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में विक्रम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सात मई को पुलिस ने हत्या को मामले में टुनटुन सिंह को गिरफ्तार किया था. हत्या की घटना उसके होटल में ही हुई थी. इसे भी पढ़ें – मांडर">https://lagatar.in/mander-vis-by-election-commission-sent-notice-to-four-candidates-including-dev-kumar-dhan/">मांडर

विस उपचुनाव : देव कुमार धान समेत चार प्रत्याशियों को आयोग ने भेजा नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही