Search

 
 
 

ढेंगा गोलीकांड की हो रही CID जांच, हाइकोर्ट में सरकार ने दी जानकारी

 
Ranchi: हजारीबाग के बहुचर्चित ढेंगा गोलीकांड मामले की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय द्विवेदी की कोर्ट में हुई. याचिकाकर्ता मंटू सोनी की तरफ से अधिवक्ता अभिषेक कृष्ण गुप्ता ने कोर्ट में पक्ष रखा. सरकार की ओर से कोर्ट को जानकारी दी गई कि इस मामले की जांच का जिम्‍मा CID को दी गयी है. मंटू सोनी के द्वारा रिट संख्या 127/2021 दाखिल की गई थी. प्रार्थी के मुताबिक पुलिस ने इन्हें गोली मारी थी. जिसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया, लेकिन उनकी FIR तक दर्ज नहीं की गई. उल्टे उनके ऊपर ही केस दर्ज कर दिया. पुलिस केस से लेकर कोर्ट में दिए चार्जशीट तक पुलिस ने मंटू सोनी के गण शॉट से घायल होने और उसके बयान का जिक्र तक नहीं किया है. विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में भी पुलिस ने मंटू सोनी के घायल होने से इनकार कर दिया था. बाद में एक अन्य सवाल में पुलिस ने विधानसभा में स्वीकार किया था कि उक्त घटना में मंटू सोनी व अन्य घायल हुए थे. विधानसभा में सरकार के द्वारा विरोधाभाषी जवाब पर पुलिस ने हाइकोर्ट में कोई जवाब नहीं दिया. मंटू सोनी द्वारा जेल से लिखे पत्र के आधार पर निचली अदालत द्वारा पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश देने के एक साल बाद बड़कागांव कांड संख्या 214/16 दर्ज किए जाने के आरोप पर भी पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया है. इसे भी पढ़ें –BREAKING">https://lagatar.in/banshidhar-nagar-reader-of-sdpo-arrested-for-taking-bribe-caught-by-acb-team/">BREAKING

: बंशीधर नगर के SDPO के रीडर घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने दबोचा
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही