Search

 
 
 

JPSC के बाद परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी के ठिकाने पर CID की छापेमारी, 3 हिरासत में; कार्यालय सील

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) कार्यालय में छापेमारी के बाद CID और रांची पुलिस की कार्रवाई परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी तक पहुंच गई है. CID की टीम ने JPSC की परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी TDPL से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) कार्यालय में छापेमारी के बाद CID और रांची पुलिस की कार्रवाई परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी तक पहुंच गई है. CID की टीम ने JPSC की परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी TDPL से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है.


जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एजेंसी से जुड़े तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही जांच टीम ने एजेंसी के कार्यालय को सील कर दिया है. छापेमारी के दौरान टीम ने पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डायरी समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कागजात बरामद किए हैं. बरामद सामान को जांच टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है.


इससे पहले CID और रांची पुलिस की टीम ने JPSC कार्यालय को घेरकर छापेमारी की थी. टीम ने कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को खंगाला. यह पूरी कार्रवाई JPSC में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं की शिकायत के आधार पर की जा रही है.


फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हैं. हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है. बरामद पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डायरी और अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही