Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के ठिकानों पर CID  का छापा,  डिजिटल व दस्तावेजी साक्ष्य जब्त

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में CID की जांच तेज हो गई है.
Advertisement
Advertisement
एल. ख्यांग्ते के ठिकानों पर CID  का छापा

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में CID की जांच तेज हो गई है. इस मामले में CID ने रांची पुलिस के सहयोग से JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खयांग्ते के जेपीएससी कार्यालय कक्ष, सरकारी आवास और जेपीएससी कार्यालय समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की.

 

CID की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छापेमारी के दौरान डिजिटल और अभिलेखीय साक्ष्य बरामद किए गए हैं.

 

मामले में CID थाना कांड संख्या 16/2026, दिनांक 22 जुलाई 2026 को दर्ज किया गया है. प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम-2023 की धाराओं के तहत दर्ज की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही