Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CID के पास छह महीने में पहुंचे 15 से अधिक मामले, 10 में दर्ज हुई है एफआईआर

झारखंड में विभिन्न गंभीर और चर्चित मामलों की जांच कर रही सीआईडी के पास पिछले छह महीनों के दौरान 15 से अधिक मामले जांच के लिए पहुंचे. इनमें से 10 मामलों में प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर सीआईडी  एफआईआर दर्ज कर मामले की कार्रवाई कर रही है. इस मामले में 5 से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड में विभिन्न गंभीर और चर्चित मामलों की जांच कर रही सीआईडी के पास पिछले छह महीनों के दौरान 15 से अधिक मामले जांच के लिए पहुंचे. इनमें से 10 मामलों में प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर सीआईडी  एफआईआर दर्ज कर मामले की कार्रवाई कर रही है. इस मामले में 5 से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

 

जांच के लिए आए मामलों में भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता, आपराधिक, साइबर फ्रॉड घटनाएं और अन्य संवेदनशील मामले शामिल हैं. जांच के दौरान सीआईडी की विशेष टीमों ने संबंधित जिलों का दौरा कर दस्तावेजों की जांच की, गवाहों से पूछताछ की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए. साथ कई लोगों गिरफ्तार भी किया.

 

जानकारी के मुताबिक हजारीबाग, चाईबासा और बोकारो,समेत कई जिलों में सीआईडी ने जांच के बाद दो-दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है. कई मामलों में जांच अभी भी जारी है. साक्ष्यों के आधार पर आगे और कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है.

 

अधिकारियों का कहना है कि जिन मामलों में पर्याप्त साक्ष्य मिले, उनमें नियमित प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जबकि शेष मामलों की जांच जारी है. सीआईडी का दावा है कि सभी मामलों की निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है,  ताकि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही