Search

 
 
 

JPSC समेत कई भर्ती परीक्षाओं की जांच में CID की कार्रवाई, 18 ठिकानों पर छापेमारी; दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त

रांची: अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने 14वीं JPSC पीटी परीक्षा समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के क्रम में सोमवार को रांची, बोकारो, पलामू, धनबाद और देवघर सहित राज्य के कई जिलों में एक साथ 18 ठिकानों पर छापेमारी की.
 

Ranchi : अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने 14वीं JPSC पीटी परीक्षा समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के क्रम में सोमवार को रांची, बोकारो, पलामू, धनबाद और देवघर सहित राज्य के कई जिलों में एक साथ 18 ठिकानों पर छापेमारी की.


CID द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के पासबुक व चेकबुक, ओएमआर शीट की प्रतियां और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए गए हैं.


बताया गया है कि जांच के दौरान ऐसे तथ्य सामने आए हैं कि कुछ अभ्यर्थी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सफल हुए थे. इनमें 2018 की दारोगा सीधी नियुक्ति परीक्षा, 2013 की सचिवालय सहायक परीक्षा, 2014 की सहायक जेल अधीक्षक परीक्षा, IRB कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 2018 की कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा, NCL भर्ती परीक्षा, JPSC की पीटी व सीजे परीक्षा तथा ACF, FRO, FSO एवं 11वीं-13वीं संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा शामिल हैं.


CID ने संबंधित भर्ती एवं परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं से अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र, उत्तरपुस्तिकाएं, मूल्यांकन एवं चयन प्रक्रिया से जुड़े अभिलेख उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि मामले की विस्तृत जांच की जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही