Kolkata : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर आज मंगलवार को सीआईडी की टीम पहुंची. सूत्रों के अनुसार सीआईडी की टीम ममता बनर्जी के आवास पर अभिषेक बनर्जी को नोटिस देने गयी है. दरअसल 30B हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर स्थित ममता बनर्जी का आवास टीएमसी पार्टी का मुख्य कार्यालय भी है.
यह मामला पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के लिए आरक्षित महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियों से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव में कुछ टीएमसी विधायकों के हस्ताक्षरों में कथित गड़बड़ी और असंगति की जांच से जुड़ा हुआ है.
बता दें किसीआईडी एक पत्र और उसके साथ लगे मीटिंग के प्रस्ताव/रजिस्टर पर जाली हस्ताक्षर के मामले की जांच कर रही है. अभिषेक बनर्जी ने इस पर हस्ताक्षर कर इसे स्पीकर को सौंपा था.
मामले की तह में जायें तो सीईडी ने सोमवार, 8 जून को टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को कार्यालय में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था.उसे 9 जून शाम 5 बजे तक दक्षिण कोलकाता स्थित सीआईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा था. यह तीसरा नोटिस था.
एक खबर और है कि आज टीएमसी के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता को कोर्ट ने आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. सब्यसाची दत्ता को जबरन वसूली और आपराधिक धमकी देने के आरोप में आज मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया था.
आरोप है कि दत्ता जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल रहे थे. इसके अलावा बिधाननगर के पूर्व विधायक और तृणमूल सरकार में मंत्री रह चुके सुजीत बोस को निकाय भर्ती घोटाले से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment