Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

25 फरवरी 2021 को हुई मुठभेड़ की जांच करने पलामू पहुंची सीआईडी की टीम

Palamu : सीआईडी की टीम पलामू में मुठभेड़ की घटना की जांच करने पहुंची है. सीआईडी टीम का नेतृत्व डीएसपी रैंक के एक अधिकारी कर रहे हैं. बता दें कि 25 फरवरी 2021 को पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चोरहट में देर शाम पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सली कमांडर महेश सिंह उर्फ महेश भुइयां मारा गया था. महेश सिंह उर्फ महेश भुइयां गढ़वा के रमकंडा थाना क्षेत्र के रक्सी गांव का रहने वाला था. महेश प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद का एरिया कमांडर था और राज्य की सरकार ने उस पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. इसी मुठभेड़ की जांच के लिए सीआईडी की टीम पलामू पहुंची है. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें : स्मार्ट">https://lagatar.in/80-percent-work-of-11-ministerial-bungalows-completed-in-smart-city/">स्मार्ट

सिटी में 11 मंत्री बंगलो का 80 फीसदी काम पूरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही