Search

लोहरदगा में JJMP के तीन उग्रवादियों के मारे जाने की जांच करेगी CID

Ranchi : लातेहार के सीमावर्ती क्षेत्र लोहरदगा जिले के पेशरार थाना अंतर्गत सहेदापाट जंगल में बीते 18 जुलाई 2019 को पुलिस और JJMP उग्रवादी की मुठभेड़ हुई थी. इसमें जेजेएमपी के पप्पू लोहरा दस्ते के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने मार गिराया था. इस मुठभेड़ की जांच अब सीआईडी करेगी. गुरुवार को सीआईडी ने केस को टेकओवर कर लिया है. सीआईडी के एडीजी अनिल पालटा के आदेश पर मुठभेड़ केस की जांच के लिए सीआईडी डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है.

इसे भी पढ़ें -लगातार">https://lagatar.in/stamp-on-the-news-of-continuous-10th-and-12th-exams-canceled/86426/">लगातार

की खबर पर मुहर, जैक की 10वीं और 12वीं की परीक्षा हुई रद्द

पुलिस ने 3 उग्रवादियों को मार गिराया था, 2 AK 47 बरामद हुआ था

लोहरदगा जिले के पेशरार थाना अंतर्गत सहेदापाट जंगल में में पुलिस और उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के हथियारबंद दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई थी. इसमें जेजेएमपी के पप्पू लोहरा दस्ते के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने मार गिराया था. जबकि, एक अन्य उग्रवादी भी पुलिस की गोली से जख्मी हुआ था. उसे पप्पू लोहरा दस्ते के सदस्य अपने साथ लेते गया था. पुलिस ने जेजेएमपी के उग्रवादियों से दो एके-47 रायफल बरामद की गयी थी.

इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/bjp-leaders-minor-daughters-murder-exposed-two-accused-arrested/86396/">भाजपा

नेता की नाबालिग बेटी की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार 

उग्रवादियों की सूचना पर चलाया गया था अभियान

पुलिस को जेजेएमपी के उग्रवादियों के पेशरार के सहेदापाट जंगल में होने की सूचना मिली थी. इस जानकारी के बाद लोहरदगा और लातेहार पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान शुरू किया. पुलिस की टीम जैसे ही सहेदापाट जंगल पहुंची, जेजेएमपी के कमांडर पप्पू लोहरा के दस्ते ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की. इस दौरान गोली लगने से तीन उग्रवादियों की मौके पर मौत हो गई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//