Search

 
 
 

मेदिनीनगर के पांकी में वनों की अवैध कटाई की जांच अब सीआईडी करेगी

 
  • दोनों प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी स्वीकृति
Ranchi : मेदिनीनगर वन प्रमंडल के कुंदरी प्रक्षेत्र (वन परिसर पांकी) के अंदाग पीएफ में वृक्षों की अवैध कटाई मामले की जांच अब अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) करेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांकी थाना कांड संख्या 07/2022 की जांच एवं कार्रवाई के मामले को सीआईडी को स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी है. दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए वन क्षेत्र से 5 किलोमीटर के दायरे में स्थित सभी आरा मिलों को हटाने का निर्देश दिया था.

नारी शक्ति के सशक्तिकरण को बल मिलेगा

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय, धनबाद के प्रशासनिक भवन (B+G+3) के निर्माण कार्य के लिए 16.42 करोड़ रुपये खर्च किये जाने के प्रस्ताव की स्वीकृति दी है. यह महाविद्यालय बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद अंतर्गत संचालित है. मुख्यमंत्री का मानना है कि उक्त निर्माण कार्य होने से स्टुडेंट्स को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी. साथ ही  नारी शक्ति के सशक्तिकरण को बल मिलेगा. बता दें कि एक ओर राज्य सरकार प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए आदर्श विद्यालयों का निर्माण कर रही है, वहीं उच्च शिक्षा हेतु आधारभूत संरचनाओं को विकसित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें – एचईसी">https://lagatar.in/june-28-strike-postponed-in-hec-negotiations-were-held-in-the-presence-of-labor-commissioner/">एचईसी

में 28 जून की हड़ताल टली, श्रमायुक्त की मौजूदगी में हुई समझौता वार्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही