Search

 
 
 

बोकारो की लापता नाबालिग सेजल मामले में CID की एंट्री, अपहरण का केस दर्ज

बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से करीब साढ़े पांच साल पहले लापता हुई नाबालिग सेजल उर्फ पाखी कुमारी झा के मामले की जांच अब अपराध अनुसंधान विभाग (CID) करेगा.
 

Ranchi : बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से करीब साढ़े पांच साल पहले लापता हुई नाबालिग सेजल उर्फ पाखी कुमारी झा के मामले की जांच अब अपराध अनुसंधान विभाग (CID) करेगा.

 

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सीआईडी ने सीआईडी थाना कांड संख्या 04/2026 दर्ज करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की है. इसके साथ ही मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है.

 

बताया जाता है कि 16 अक्टूबर 2020 को सेजल घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई. उस समय उसकी उम्र करीब 14 वर्ष थी और वह कक्षा नौ की छात्रा थी.

 

घटना के दिन सुबह करीब पौने 11 बजे वह अपने घर से कुरमा गांव स्थित ट्यूशन के लिए निकली थी.करीब सवा 11 बजे परिजनों को सूचना मिली कि कुरमा गांव जाने वाली सड़क पर एक साइकिल, चप्पल और किताब-कॉपी बिखरी पड़ी है.

 

कॉपी पर लिखे नाम के आधार पर परिजनों ने सामान  सेजल का बताया. इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

 

घटना के दिन ही पिता रामकृष्ण झा के बयान पर पिंडराजोरा थाना में अपहरण की आशंका को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

 

हालांकि जांच के दौरान पुलिस को न कोई चश्मदीद मिला, न फिरौती के लिए कोई कॉल आया और न ही कोई संदिग्ध सा मनेआया.परिजन लगातार न्याय की मांग करते हुए अधिकारियों से बेटी की तलाश की गुहार लगाते रहे.

 

बोकारो पुलिस को लंबे समय तक कोई सफलता नहीं मिलने पर अब मामले की जिम्मेदारी सीआईडी को सौंप दी गई है. सीआईडी टीम सभी पहलुओं की जांच करते हुए पुराने साक्ष्यों और परिस्थितियों की दोबारा पड़ताल करेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही