Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीआईपी में अनुबंध पर होगी 14 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति, 31 अक्टूबर को इंटरव्यू

Advertisement
Advertisement
Ranchi : केंद्रीय मन: चिकित्सा संस्थान (सीआईपी) में अनुबंध पर 14 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति होगी. इसके लिए अभ्यर्थी को 28 अक्टूबर तक आवेदन के साथ बायोडाटा, दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक व अनुभव प्रमाण पत्र की छाया प्रति जमा करना है. वहीं 31 अक्टूबर की सुबह 9:30 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया गया है. नियुक्ति 1 साल के लिए या फिर नियमित नियुक्ति जो पहले हो इसके आधार पर होगी. नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर को प्रति माह 95 हजार रुपया मानदेय का भुगतान किया जाएगा. अभ्यर्थी की उम्र 40 वर्ष से कम होनी चाहिए. साथ ही कम से कम 3 साल का शिक्षण का अनुभव जरूरी है.

इन विभागों में इतने पदों पर होगी नियुक्ति

एनेस्थीसियोलॉजी के लिए दो, साइकेट्री के छह, न्यूरोलॉजी के तीन, न्यूरो सर्जरी के दो और रेडियो डायग्नोसिस के एक पद पर अस्सिटेंट प्रोफेसर की नियुक्ति होगी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-hazaribagh-jail-superintendent-entangled-in-his-own-letter/">हजारीबाग

: अपने ही पत्र में उलझे हजारीबाग जेल अधीक्षक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही