Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झरिया के अंचलाधिकारी ने विभिन्न केंद्रों पर चलाया कोविड जांच अभियान

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: वैश्विक महामारी कोविड की रोकथाम को लेकर जिले के विभिन्न केंद्रों पर एक दिवसीय कोरोना जांच शिविर लगाया गया. इसी क्रम में झरिया में भी झरिया के अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा के अगुवाई में ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स बना कर झरिया सिन्दरी मुख्य मार्ग पर स्थित पाथरडीह डीएवी स्कूल मे लोगों का कोविड जांच करवाया जा रहा है. झारखंड सरकार के अदेशनुसार मंगलवार को पूरे जिले में लोगों का कोरोना जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है. वहीं इस जांच को लेकर लोगों मे आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. क्योंकि इस शिविर मे राहगीरों का कोरोना जांच करवाया जा रहा है. कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका कहना है कि, जब हमने वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है, तो हमारा कोरोना जांच क्यों ? हालांकि ऐसा नहीं है कि वैक्सीन लेने के बाद किसी को कोरोना नहीं हो सकता. लेकिन वैक्सीन लेने के बाद कोविड की मार कमजोर हो जाती है. [caption id="attachment_93728" align="aligncenter" width="600"]http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/06/8-34.jpg"

alt="झरिया के अंचलाधिकारी ने विभिन्न केंद्रों पर चलाया कोविड जांच अभियान" width="600" height="400" /> झरिया के अंचलाधिकारी ने विभिन्न केंद्रों पर चलाया कोविड जांच अभियान[/caption] इसे भी पढ़ें-24">https://lagatar.in/hearing-on-eds-application-on-june-24-may-increase-the-difficulties-of-engineer-ram-vinod-sinha-accused-of-corruption/93716/">24

जून को ED के आवेदन पर सुनवाई, बढ़ सकती हैं भ्रष्टाचार के आरोपी इंजीनियर राम विनोद सिन्हा की मुश्किलें

अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने बताया

इसे लेकर अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने बताया कि कोविड की लहर कम होते ही लोग लापरवाह हो गए हैं. कोरोना जांच कराना भी बन्द करा दिया है. लोग बिना मास्क के बेवजह सड़कों पर निकलने लगे हैं. जिसके कारण स्थिति फिर से भयावह हो सकती है. और इसी को लेकर मंगलवार को पाथरडीह स्थित डीएवी उच्च विधालय में कोरोना जांच का शिविर लगाया गया है. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का कोरोना जांच किया जा सके. इस दौरान उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि कोविड संक्रमण की वैश्विक महामारी के चेन को तोड़ने के लिए जनता भी शासन-प्रशासन का सहयोग करे और सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का पूर्ण रूप से पालन करे. तभी इस वैश्विक महामारी से लोगों को निजात मिल सकती है. देखिए वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=MsPnfeO7bvw

इसे भी पढ़ें-बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-marandi-wrote-a-letter-to-the-dgp-said-your-police-is-taking-discriminatory-action/93686/">बाबूलाल

मरांडी ने DGP को लिखा पत्र, कहा- भेदभावपूर्ण कार्रवाई कर रही आपकी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही