Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीआईएससीई बोर्ड रिजल्ट : मुसाबनी के संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों का रहा बेहतर प्रदर्शन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आईसीएसई तथा आईएससी द्वारा रविवार को कक्षा 10वीं12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए. इन नतीजों के अनुसार संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल मुसाबनी के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. कक्षा दसवीं विज्ञान में तारक नाथ डे ने 96 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. सुजीत दुबे 94.8 प्रतिशत व सुप्रिती बेरा 93.4 प्रतिशत लाकर सेकंड व थर्ड टॉपर बने हैं. वही कक्षा दसवीं वाणिज्य में आर्ची लोधा ने 92 प्रतिशत, ईशा अग्रवाल ने 91.4 प्रतिशत, रौनक लोधा ने 87.4 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-100-result-of-ramakrishna-vivekananda-international-english-high-school/">चाकुलिया

: रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत

पत्रकार की बेटी बनी विज्ञान में थर्ड टॉपर

कक्षा बारहवीं विज्ञान में इशिता नारायण देब ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. वही शनि डे ने 86.75 प्रतिशत अंक लाकर सेकंड टॉपर व राशिका सिंह 81.5 प्रतिशत अंक लाकर थर्ड टॉपर बनी है. कक्षा 12वीं वाणिज्य में निकिता पटेल ने 92.75 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. वहीं ईशा कुमारी ने 91.75 प्रतिशत अंक लाकर सेकंड व गौरव अग्रवाल ने 89 प्रतिशत अंक लाकर थर्ड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. कक्षा बारहवीं विज्ञान में थर्ड टॉपर राशिका सिंह बी टेक कंप्यूटर साइंस में अपना करियर बनाना चाहती हैं. राशिका के पिता रवि प्रकाश सिंह पत्रकार हैं और माता राधा सिंह गृहिणी हैं. उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के साथ साथ शिक्षकों को दिया. कहा कि उसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही