- 10वीं में 98.94 प्रतिशत, 12वीं में 96.93 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण
10वीं में नौ विद्यार्थियों ने 99.80 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया
12वीं कक्षा में पांच विद्यार्थी 99.75 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान पर
New Delhi : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. 10वीं में 98.94 प्रतिशत व 12वीं में 96.93 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. 10वीं कक्षा की परीक्षा में नौ विद्यार्थियों ने 99.80 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है. 12वीं कक्षा में पांच विद्यार्थी 99.75 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान पर हैम. नतीजों के साथ-साथ पास प्रतिशत और टॉपर लिस्ट भी रिलीज कर दिया गया है. 12वीं में रिया अग्रवाल और 10वीं में रुशील कुमार ने टॉप किया है. सीआईएससीई के सचिव गेरी अराथून ने रविवार को कहा, नतीजे घोषित कर दिए गए हैं और इन्हें करियर्स पोर्टल तथा बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है’’ सीआईएससीई ने फरवरी-मार्च में 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं कक्षा (आईएससी) की परीक्षाएं आयोजित की थीं.
ऐसा रहा 10वीं का रीजनवाइज रिजल्ट
- उत्तर: 98.65%
- पूर्व: 98.47%
- पश्चिम: 99.81%
ऐसा रहा 12वीं रीजनवाइज रिजल्ट
- उत्तर: 96.51%
- पूर्व: 96.63%
- पश्चिम: 98.34%
- दक्षिण: 99.20
ये हैं 10वीं के टॉपर
- रुशील कुमार
- अनन्या कार्तिक
- श्रेया उपाध्याय
- अद्वय सरदेसाई
- यश मनीष भसीन
- तनय सुशील शाह
- हिया संघवी
- अविशी सिंह
- संबित मुखोपाध्याय
12वीं में रिया ने किया टॉप
- रिया अग्रवाल
- इप्शिता भट्टाचार्य
- मोहम्मद आर्यन तारिक
- सुभम कुमार अग्रवाल
- मान्या गुप्ता
दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
कक्षा 10वीं
लड़कियां: 99.21%
लड़के: 98.71%
कक्षा 12वीं
लड़कियां: 98.01%
लड़के: 95.96%
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-the-vice-chancellor-encouraged-the-youth-showed-the-green-signal-to-the-skating-runners/">हजारीबाग
: कुलपति ने नौनिहालों का बढ़ाया हौसला, स्केटिंग धावकों को दिखाई हरी झंडी [wpse_comments_template]
: कुलपति ने नौनिहालों का बढ़ाया हौसला, स्केटिंग धावकों को दिखाई हरी झंडी [wpse_comments_template]

Leave a Comment