Search

 
 
 

CISCI जोनल योग प्रतियोगिता : मेटास एडवेंटिस्ट स्कूल दोनों वर्ग में बना विजेता

 
Ranchi :  सीआईएससीई बोर्ड (भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद) के तत्वावधान में रांची जोन योग प्रतियोगिता-2023 का आयोजन सैमलोंग के कार्मेल स्कूल में किया गया. जिसमें रांची के सभी आईसीएसई बोर्ड के अंतर्गत आने वाले स्कूलों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में मेटास एडवेंटिस्ट स्कूल के छात्रों ने विभिन्न वर्गों में आयोजित योग प्रतियोगिता में 21 मेडल जीता. साथ ही महिला और पुरुष दोनों वर्गों में भी ओवरआल विजेता रहा. इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ एसडीडी नायडू ने सीआईएससीई काउंसिल को योग को विषय के रूप में शामिल करने पर धन्यवाद दिया. साथ ही साथ बच्चों को बधाई देते हुए  उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. (पढ़ें, पलामू">https://lagatar.in/palamu-husband-gets-10-years-imprisonment-in-dowry-death-case/">पलामू

:दहेज हत्या के मामले में पति को मिली 10 साल की सजा)

बच्चों के मेहनत का है यह परिणाम

योग शिक्षिका राफिया नाज ने कहा बच्चों के मेहनत का यह परिणाम है. जो विजेता रहे, उनको बहुत बधाई और जो विजेता नहीं बन पाये, उनको भी बधाई. क्योंकि उन्हें बेहतर करने का एक मौका मिला है. साथ ही कहा कि योग को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए, जिससे हम और हमारा देश स्वस्थ रह सके. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/joint-general-secretary-of-hatia-union-met-heavy-industries-minister-demanded-to-save-hec/">भारी

उद्योग मंत्री से मिले हटिया यूनियन के संयुक्त महामंत्री, HEC बचाने की मांग की

विजेताओं के नाम :

  • अंडर-14 :  शुभम कुमार (गोल्ड सिल्वर) ,ऋतुराज भास्कर (गोल्ड सिल्वर), दिव्या माज़ी(गोल्ड सिल्वर)
  • अंडर-17 :  चंचल मुंडा (गोल्ड), युवराज भास्कर (2 गोल्ड), ख़ुशबू कुमारी (गोल्ड), अंकित कुमार (गोल्ड ब्रांज)
  • अंडर -19 : अनुराग गंजू (सिल्वर), विष्णु कुमार( गोल्ड सिल्वर), मुफ़ीद अंसारी (गोल्ड), अनामिका बेसरा (सिल्वर)
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही