Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीआईएसएफ जवान की इलाज के दौरान मौत, ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

Koderma : मरकच्चो प्रखंड के दशारो पंचायत क्षेत्र के दशारो खुर्द निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र सीआईएसएफ के जवान मनोज यादव (30 वर्ष) की इलाज के दौरान दुर्गापुर अस्पताल में बुधवार की देर शाम मौत हो गई. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व आसनसोल में ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दुर्गापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां बुधवार की शाम उनका निधन हो गया. गुरुवार की अहले सुबह मनोज यादव का शव दशारो खुर्द में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका अंतिम संस्कार दशारो खुर्द स्थित मुक्ति धाम बराकर नदी तट पर किया गया. इस घटना से दशारो खुर्द समेत आसपास के गांवों में मातम छाया है. मनोज यादव के निधन से लोग काफी दुखी हैं. जानकारी के अनुसार मनोज वर्ष 2017 में सीआईएसएफ में भर्ती हुए थे. वे आसनसोल के कोलियरी में पदस्थापित थे. अपने पीछे पत्नी सुनैना देवी, 5 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी व 2 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार को छोड़ गये हैं. उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री  अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ. नीरा यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कोडरमा शालिनी गुप्ता, प्रखंड प्रमुख विजय कुमार सिंह, भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिजय यादव, समाजसेवी सुरेन्द्र यादव, स्थानीय मुखिया उपासना देवी उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया. इस मौके पर समाजसेवी रविशंकर तिवारी उर्फ मंटू, लाखो महतो,बासुदेव महतो, सुरेन्द्र यादव, संजय राणा, अभिमन्यु राणा, अरुण यादव, राजेश यादव, संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-cabinet-meeting-increased-honorarium-of-kasturbas-non-teaching-staff-outstanding-payment-to-hec-know-other-decisions/">हेमंत

कैबिनेट की बैठकः कस्तूरबा के शिक्षकेतर कर्मियों का बढ़ा मानदेय, HEC को बकाया भुगतान, जानें अन्य फैसले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही