Search

 
 
 

Ramgarh News: अवैध कोयला खनन पर CISF का छापा, 49 मीट्रिक टन कोयला व विस्फोटक बरामद

Ramgarh News: सीआईएसएफ की टीम को मौके से 30 पीस अमोनियम नाइट्रेट औद्योगिक विस्फोटक भी मिले. इसके अलावा विस्फोट में इस्तेमाल होने वाले तार बरामद किए गए. अवैध कोयला खनन में विस्फोटक सामग्री की बरामदगी से मामले की गंभीरता बढ़ गई है.
 
विस्फोटक के साथ CISF जवान

Ramgarh News: कुजू ओपी क्षेत्र के सुगिया में दामोदर नदी के किनारे चल रहे अवैध कोयला खनन के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की. अभियान के दौरान जवानों ने खनन स्थल से करीब 49 मीट्रिक टन कोयला, विस्फोटक सामग्री और अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे कई उपकरण बरामद किए. कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें: 

यह कार्रवाई सहायक कमांडेंट अजय कुमार पांडेय, हर्ष लावण्य और एसके साहा के नेतृत्व में की गई. छापेमारी के दौरान टीम ने ड्रिलिंग मशीन लगे दो ट्रैक्टर, विस्फोट में इस्तेमाल होने वाले तार, एक हीरो पैशन मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में अवैध रूप से निकाला गया कोयला जब्त किया.

 

सीआईएसएफ की टीम को मौके से 30 पीस अमोनियम नाइट्रेट औद्योगिक विस्फोटक भी मिले. इसके अलावा विस्फोट में इस्तेमाल होने वाले तार बरामद किए गए. अवैध कोयला खनन में विस्फोटक सामग्री की बरामदगी से मामले की गंभीरता बढ़ गई है. हालांकि, विस्फोटकों के इस्तेमाल और उनके स्रोत को लेकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

 

कार्रवाई के दौरान पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दिनेश महतो के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने कथित तौर पर मनीष नामक व्यक्ति के लिए कोयला खनन कराने की बात बताई. मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता और अवैध खनन के नेटवर्क की जांच की जा सकती है.

 

सीआईएसएफ ने बरामद विस्फोटक सामग्री एवं अन्य सामान को सीसीएल सुरक्षा विभाग के माध्यम से स्थानीय कुजू ओपी पुलिस को सौंप दिया. वहीं, जब्त किए गए करीब 49 मीट्रिक टन कोयले को करमा परियोजना के हवाले कर दिया गया. इस अभियान में सीसीएल सुरक्षा विभाग के कर्मी भी शामिल रहे.

 

दामोदर नदी के किनारे अवैध कोयला खनन कब से चल रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं? अब पुलिस की जांच से इस पूरे मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही