Search

 
 
 

CIT का सिक्योरिटी गार्ड ऊंचाई से गिरा, इलाज के दौरान मौत

Ranchi :  मिली जानकारी के अनुसार, धनपति महतो सीआईटी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात थे. ड्यूटी के दौरान वह सीआईटी भवन के ऊपर लगी टंकी में पानी देखने गए थे. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर पड़े.  ऊंचाई से गिरने की वजह से धनपति महतो के सिर में गंभीर चोट आई.
 
सीआईटी

Ranchi :  राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र स्थित कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CIT) में ड्यूटी के दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड की अचानक गिरने से मौत हो गई. मृतक की पहचान धनपति महतो के रूप में हुई है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, धनपति महतो सीआईटी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात थे. ड्यूटी के दौरान वह सीआईटी भवन के ऊपर लगी टंकी में पानी देखने गए थे. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर पड़े. 

 

ऊंचाई से गिरने की वजह से धनपति महतो के सिर में गंभीर चोट आई. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना टाटीसिलवे थाना पुलिस को दी गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही