Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

'सिटाडेल' बनी दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज, प्रियंका चोपड़ा के फैंस हुए खुश

Lagatar Desk: प्रियंका चोपड़ा आये दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर. एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चा में हैं. दरअसल प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज `सिटाडेल` ने अमेजॉन प्राइम वीडियो पर दुनियाभर में दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज का खिताब हासिल किया है. जिसके बाद से ही उनके फैंस काफी खुश हैं. वहीं इस सीरीज की सफलता के बाद अब इसके दूसरे सीजन का भी ऐलान कर दिया गया है. जिसकी कमान जो रूसो संभालेंगे. इस दौरान सिटाडेल के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स एंथनी और जो रूसो ने कहा, कि सीरीज के अगले हिस्से पर काम शुरू करने के लिए हम पूरी तरह तैयार है.
मनोरंजन">https://lagatar.in/actor-ashish-vidyarthi-got-married-at-the-age-of-60-pictures-went-viral/">मनोरंजन

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिर जमेगी रिचर्ड मैडेन- प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-419.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
बता दें कि `सिटाडेल` का आखिरी एपिसोड 26 मई यानि की आज स्ट्रीम होने वाला है. उससे पहले ही इसके दूसरे पार्ट की घोषणा कर दी गयी है. दूसरे पार्ट में भी `देसी गर्ल` प्रियंका चोपड़ा के साथ रिचर्ड मैडेन मुख्य भूमिका में होंगे. वहीं अगर हम
`सिटाडेल` की बात करें तो इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा ने एक जासूस का किरदार निभाया हैं. जिसमे रिचर्ड उनके जोड़ीदार बने हैं. इसके हर पार्ट में दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया हैं. जिसमे दोनों ने जमकर एक्शन किया है. इस सीरीज को प्रमोट करने के लिये प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी और पति के साथ इंडिया आई थी.
इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jmms-adityapur-seraikela-and-kapali-city-committees-reconstituted/">आदित्यपुर

: झामुमो की आदित्यपुर, सरायकेला और कपाली नगर कमेटी पुनर्गठित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही