Search

 
 
 

सीटू की मांगः राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराये सरकार

 
Ranchi: पिछले 24 दिनों से राजस्व कर्मियों की हड़ताल जारी है. इसे लेकर भारतीय ट्रेड यूनियन (सीटू) की झारखंड राज्य कमिटी ने सरकार से हड़ताल खत्म कराने की अपील की है. सीटू की ओर से कहा गया है कि सरकार अविलंब राजस्व कर्मियों के संगठन से बात करे और हड़ताल खत्म कराये. क्योंकि हड़ताल की वजह से कामकाज बाधित हो रहा है. इसे पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-the-rain-snatched-the-shelter-of-the-poor/">कोडरमा

: बारिश ने छीना गरीब का आशियाना, विधायक ने कहा जल्द दिलायेंगे पीएम आवास

अंचल कार्यालयों में कामकाज प्रभावित

राजस्व कर्मियों की हड़ताल से अंचल कार्यालयों में कामकाज ठप है. जमीन का दाखिल-खारिज समेत आय, जाति और आवासीय प्रमाणपत्र बनाने का काम बाधित है. इससे छात्रों समेत आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. झारखंड के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं. आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बनने की वजह से शिक्षण संस्थानों में उनका दाखिला नहीं हो रहा है. इसे भी पढ़ें-मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/hemant-will-flag-off-the-chief-ministers-village-vehicle-scheme-2022-from-giridih-the-proposal-will-be-passed-in-the-cabinet/">मुख्यमंत्री

ग्राम गाड़ी योजना-2022 को गिरिडीह से हरी झंडी दिखाएंगे हेमंत, कैबिनेट में पारित होगा प्रस्ताव !
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही