Search

 
 
 

अपने अधिकारों की रक्षा व शोषण के खिलाफ सीटू का मजदूर अधिकार कन्वेंशन 20 को

 

निर्माण मजदूरों को श्रम विभाग नहीं दे रहा अधिकार : प्रेम प्रकाश

Jhumri Tilaiya (Koderma) : झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन का जिला स्तरीय मजदूर अधिकार कन्वेंशन 20 सितंबर को झुमरी तिलैया में होने जा रहा है. इस कन्वेंशन का उद्घाटन सीटू के झारखंड प्रदेश सचिव विश्वजीत देव करेंगे. इसमें सीडब्ल्यूएफआई केंद्रीय कमेटी के सदस्य व निर्माण कामगार यूनियन के राज्य महासचिव संजय पासवान और सीटू के जिला संयोजक रमेश प्रजापति बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे. इस कन्वेंशन की तैयारी को लेकर निर्माण क्षेत्र के कामगार मजदूरों के गांवों, बस्तियों और टोलों में बैठकें आयोजित की जा रही है. इसी कड़ी में नगर परिषद अंतर्गत झलपो में मजदूरों की एक सभा आयोजित की गई. अध्यक्षता झलपो निवासी सहदेव दास ने की. निर्माण यूनियन के सचिव प्रेम प्रकाश ने कहा कि निर्माण मजदूरों को श्रम विभाग से उनका अधिकार नहीं मिल रहा है. झारखंड सरकार का पोर्टल सही से काम नहीं करने के चलते निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण भी नहीं हो रहा है. निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटना हो जाने से मजदूरों को कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है. महिला मजदूरों को मजदूरी कम मिलती है और कार्य स्थल पर इनका शोषण भी होता है. मजदूर के बच्चों को न पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जा रही है और न ही बीमारी के इलाज की व्यवस्था है. ऐसे में अपने अधिकारों की रक्षा और शोषण के खिलाफ संघर्ष तेज करने के लिए मजदूर अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. बैठक में नारायण दास, दिनेश, मनोज, राजू दास, मुनिया देवी, संतोष दास, किसुन दास, सोनिया देवी, बासुदेव दास, बिंदेश्वर दास, लक्ष्मी जयंती, सुमा केसरी, सुनीता, वैजंती, बैजनाथ दास, राधा, श्याम सुंदर, दौलती देवी, मुन्नी, काली दास, सुरेश दास, प्रभु दास, मुन्द्रिका, हेमराज, रेणु, कौशल्या, रिंकु, मीणा एवं सरोज सहित दर्जनों महिला-पुरुष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/hec-company-did-not-get-work-order-worth-rs-102-crore/">BIG

NEWS : एचईसी कंपनी को नहीं मिला 102 करोड़ का वर्क ऑर्डर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही