Search

 
 
 

नगर प्रशासक की लातेहार वासियों से अपील, 15 फरवरी तक जमा कर दें होल्डिंग टैक्स

 
Latehar :   नगर प्रशासक राजीव रंजन ने लातेहार वासियों से आगामी 15 फरवरी तक होल्डिंग टैक्स जमा करने की अपील की है. राजीव रंजन ने कहा कि जांच में होल्डिंग टैक्स जमा नहीं पाये जाने पर नगरपालिका अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि इन दिनों शहर के आवासीय व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की होल्डिंग टैक्स की जांच नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर गठित एक टीम द्वारा की जा रही है. इस टीम में नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा व एसएसपीएल नोडल आदित्य कुमार समेत टैक्स कलेक्टर बिरसा व पुलिस के जवान शामिल हैं.

दो दिनों में 1,16,646 होल्डिंग टैक्स वसूला गय़ा

एसएसपीएल के नोडल आदित्य कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों में की गयी छापेमारी व जांच में अब तक 1,16,646 रूपये होल्डिंग टैक्स वसूला गया है. उन्होंने बताया कि शहर के मिथलेश साव, लाल मोहन प्रसाद, अमृत कुजूर व पारसनाथ प्रसाद समेंत लोगों के आवासीय परिसर में होल्डिंग टैक्स की जांच की गयी. होल्डिंग टैक्स जमा नहीं पाये जाने पर ऑन स्पॉट होल्डिंग टैक्स काटा गया. आदित्य कुमार ने होल्डिंग टैक्स या इससे जुड़ी किसी भी समस्या के लिए नगर पंचायत कार्यालय में एसएसपीएल के नोडल से मुलाकात कर समस्या का समाधान कराने की अपील की.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही