Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद नगर निगम के सिटी मैनेजर पर मौसेरी बहन ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Advertisement
Advertisement
DHANBAD : धनबाद नगर निगम के सिटी मैनेजर रणधीर कुमार वर्मा के खिलाफ उनकी ही मौसेरी बहन ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता लड़की और उनके माता पिता धनबाद महिला थाना पहुंचे. लड़की ने पुलिस को आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत की. लिखित शिकायत के आधार पर धनबाद महिला थाना पुलिस ने नगर निगम के सिटी मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

  लड़की है जहानाबाद की रहनेवाली

पीड़िता बिहार के जहानाबाद की रहने वाली है. वह पिछले एक साल से रणधीर के साथ धनबाद में रहती थी. लड़की मेडिकल लैब टेक्नीशियन का कोर्स करने के बाद धनबाद के एक निजी अस्पताल में इंटर्न कर रही थी.

   दूध में हल्दी मिलाकर पिलाया तो हुई बेहोश

पीड़िता लड़की ने बताया कि पिछले माह 22 नवंबर को ट्रेंनिग कर फ्लैट पहुंची तो मोसेरा भाई रणधीर भी वहां मौजूद था. रणधीर के पिता भी जहानाबाद से आए हुथे. सभी ने एक साथ खाना खाया. रणधीर ने दूध में हल्दी मिलाकर पीने को दिया. दूध पीने के बाद उसे चक्कर आने लगा और वह बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में उसके साथ रणधीर ने दुष्कर्म किया. पीड़िता और इसके माता पिता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने बताया कि लड़की ने अपने ही मौसेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/difficult-to-meet-the-target-of-vaccination-mission-in-dhanbadad/">धनबाद

में वैक्सीनेशन मिशन का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही