Search

 
 
 

'सिटी बजाओ, स्कूल बुलाओ' कार्यक्रम शिक्षा विभाग की अच्छी पहल होगी साबित : प्रमोद झा

 
Maithan :  एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति में बढ़ाने और ड्रॉप आउट बच्चों को दोबारा लाने के उद्देश्य से बुधवार को सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ कार्यक्रम आयोजित की गयी थी. इसके तहत विद्यालय के पोषक क्षेत्रों में आज गुरुवार को भ्रमण कर सिटी बजाकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया. सिटी बजाओ, स्कूल बुलाओ के नारे सुनकर बच्चे घर से निकलकर स्कूल जाते दिखे. इस कार्यक्रम से बच्चों में काफी उत्साह देखा गया.

नियमित स्कूल आने वाले बच्चे व उनके माता-पिता को किया जायेगा सम्मानित

मौके पर एग्यारकुंड मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा ने कहा कि विद्यालय में पांच-पांच बच्चों की टोली बनायी गयी है. हर टोली के लिए एक शिक्षक को नोडल बनाया गया है. प्रत्येक समूह में एक मॉनिटर का चयन कर विद्यालय से सिटी उपलब्ध करायी गयी है. बताया कि नियमित विद्यालय आने वाले बच्चे और उनके माता-पिता को विद्यालय प्रबंधन समिति सम्मानित करेगा. कहा कि यह शिक्षा विभाग की अच्छी पहल साबित होगी.

क्षेत्र का भ्रमण कर बच्चों को स्कूल जाने के लिए किया प्रेरित

बता दें कि मध्य विद्यालय एग्यारकुंड, नया प्राथमिक विद्यालय, वनमेढ़ा, सिंहबस्ती बेलियाद, मैथन, कुमारधुबी, गलफरबाड़ी, चिरकुंडा सहित अन्य क्षेत्रों में प्रभारी प्रधानाध्यापकों के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक, स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, सरस्वती वाहनी माता संचालन समिति के सदस्य और अभिभावकों ने क्षेत्र का भ्रमण कर बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए समंवयक प्रखंड संसाधन केंद्र निरसा सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्वपन कुमार मंडल सहित बीआरपी, सीआरपी ने मॉनिटरिंग किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही