Search

 
 
 

चोरी की घटना के बाद सिटी एसपी पहुंचे रिकॉर्ड रूम, 20 मिनट तक कर्मचारियों से की पूछताछ

 
Ranchi :  रिकॉर्ड रूम से दस्तावेजों की चोरी मामले की जांच करने आज सोमवार को रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता रिकॉर्ड रूम पहुंचे. उनके साथ सिटी डीएसपी प्रकाश सोए और कोतवाली थाना प्रभारी भी मौजूद रहे. सभी अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया और कार्यालय में मौजूद कर्मियों से पूछताछ की.

4 अप्रैल को रिकॉर्ड रूम से दस्तावेजों की हुई थी चोरी 

दरअसल गुरुवार (4 अप्रैल) को जिला रिकॉर्ड रूम में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसके बाद रिकॉर्ड रूम इंचार्ज के लिखित आवेदन पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. जमीन के दस्तावेजों की चोरी होने के बाद कई सवाल भी उठाये जा रहे हैं. भाजपा ने सवाल उठाया है कि ईडी की कार्रवाई के बीच कहीं षड्यंत्र के तहत तो यह चोरी नहीं करवायी गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही