Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्लेन के नाइट हाल्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करे नागर विमानन मंत्रालय: हेमंत सोरेन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय से कहा है कि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्लेन के नाइट हाल्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाये. मुख्यमंत्री बुधवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के साथ आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए. मुख्यमंत्री से केंद्रीय मंत्री ने एटीएफ पर वैट का प्रतिशत कम करने, नागर विमानन मंत्रालय और रांची एयरपोर्ट के बीच होने वाले MoU को गति देने, देवघर स्थित नवनिर्मित एयरपोर्ट के पहुंच पथ का तेज गति से निर्माण कराने का आग्रह किया. इस मौके पर दुमका और धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के संबंध में भी विचार-विमर्श हुआ. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-jharkhand-congress-will-organize-samvad-at-district-level-on-18th-and-representative-conference-in-blocks-on-24th-april/">रांची

: 18 को जिला स्तर पर ‘संवाद’ और 24 अप्रैल को प्रखंडों में प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित करेगी झारखंड कांग्रेस
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्लेन के नाइट हाल्ट की व्यवस्था नागर विमानन मंत्रालय करे, ताकि अहले सुबह यहां के यात्रियों को उड़ान की सुविधा प्राप्त हो सके. साथ ही, रांची एयरपोर्ट पर अलग से टैक्सी लेन का निर्माण करने एवं बंगाल, बिहार और रायपुर से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बढ़ाने का भी आग्रह किया. केंद्रीय मंत्री ने इसपर उचित निर्णय लिए जाने का भरोसा मुख्यमंत्री को दिया है. वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे एवं अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-mob-lynching-convicts-were-murdered-by-the-high-court-of-bell-majloom-and-imtiaz/">लातेहार

मॉब लिंचिंग के दोषियों को हाईकोर्ट से बेल, मजलूम और इम्तियाज की हुई थी हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही