Search

 
 
 

सिविल कोर्ट के प्रधान लिपिक सोमय देवगम हुए सेवानिवृत्त, गांव में हुआ जोरदार स्वागत

 
Chaibasa : सिविल कोर्ट के प्रधान लिपिक सोमय देवगम सेवानिवृत्त हो गए हैं. उनके चाईबासा के कमारहातु गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से माला पहनाकर, हल्दी और तुलसी जल छिड़क कर स्वागत किया. इसके बाद महेंद्र देवगम, राजेन देवगम व सिमोन की अगुवाई में पारंपरिक नगाड़े-मांदल की थाप पर बच्चे-बच्चियां, युवक- युवतियां व महिला-पुरुषों ने स्वागत नृत्य के साथ सोमाय को घर तक ले गए. घर के आंगन में एक सादे समारोह का आयोजन कर बुद्धिजीवी व शुभचिंतकों ने बुके व उपहार देकर सम्मानित किया. समारोह में सभी ने सोमाय के भावी जीवन की कुशलता की कामना की. इसे भी पढ़ें : सरायकेला-खरसावां:">https://lagatar.in/seraikela-kharsawan-raiding-campaign-against-illegal-liquor-1200-kg-java-mahua-destroyed/">सरायकेला-खरसावां:

अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान, 1200 किलो जावा महुआ नष्‍ट किया
मौके पर ग्राम मुंडा बिरसा देवगम, पूर्व मुंडा दीनबंधु देवगम, उपमुखिया जुलियाना देवगम, सामु देवगम, कैप्टन भीम सिंह देवगम, कृष्णा देवगम, रांधो देवगम, अभय देवगम, वासुदेव तियू, जयश्री तियू, मंदुई पाड़ेया, सोनामुनी देवगम, अर्जुन देवगम, घनश्याम देवगम, मगदली कुदादा, सबीना पूर्ति, जिम्मी कुदादा, मरियम सिंकू, सरिता देवगम, जिंगी देवगम, जानकी देवगम, दीपिका देवगम, कल्पना देवगम, नम्रता देवगम, कुंडिया देवगम, संतोष हेम्ब्रम, क्रिस्टिना देवगम, सेलेस्टिना देवगम समेत काफी संख्या में सिविल कोर्ट के कर्मचारी, बच्चे-बच्चियां युवक-युवतियां एवं महिला-पुरुष उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही