Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में रांची सिविल कोर्ट के वैसे सदस्यों को बैठने की जगह मुहैया कराई जाएगी जो हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के सदस्य हैं. इसके लिए रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता रतीश रौशन उपाध्याय ने पहल की है. शुक्रवार को अधिवक्ता रतीश रौशन, अजय कुमार मुरारका और राणा प्रियरंजन सिंह ने एडवोकेट एसोसिएशन के महासचिव नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष प्राण प्रणय और कार्यकारिणी सदस्य शौर्या द्विवेदी से मुलाकत की. इस दौरान रांची जिला बार एसोसिएशन के वैसे सदस्य जो हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के भी सदस्य हैं, उन्हें बैठने के लिए जगह दिलाने पर चर्चा की गई. जिसके बाद उन्हें आश्वस्त किया गया कि 1 महीने में वे निश्चित रूप से सभी सदस्यों को बैठने की जगह उपलब्ध कराएंगे. बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन में वैसे कई वकीलों को अभी नियमित रूप से बैठने की जगह नहीं मिली है, जो सिविल कोर्ट और हाईकोर्ट दोनों जगह प्रैक्टिस करते हैं. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-23-june-jharkhand-news-updates/">शाम
की न्यूज डायरी।।23 June।।पटना में 17 विपक्षी दलों की महाबैठक।।नड्डा का विपक्षी एकता पर तंज।।रांचीः दिनेश गोप से करोड़ों की ठगी!।।धनबादः DRM की पत्नी का चप्पल उतरवाना पड़ा महंगा।।J&K: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 4 आतंकी।।समेत कई खबरें और वीडियो।। [wpse_comments_template]

Leave a Comment