कार्यक्रम में बड़कागांव की विधायक भी हुईं शामिल स्थानीय विस्थापितों को 75 फीसदी रोजगार सुनिश्चित किया जाए : अंबा प्रसाद कोल कंपनियों से हक लेने के लिए आगे आएं ग्रामीण : योगेंद्र साव Keredari : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के पांडू में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक निर्मला देवी का नागरिक अभिनंदन सह सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि ग्रामीणों से बार-बार यह शिकायत प्राप्त होती रही है कि कंपनी बगैर ग्रामीणों की सहमति के कार्य करने का प्रयास कर रही है. लोगों को फर्जी केस मुकदमे में फंसाने की धमकी कंपनी के अधिकारी देते रहे हैं. इस मामले पर पूर्व में भी मुख्यमंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई है. अंबा प्रसाद ने कहा कि आगे भी विस्थापित ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेंगी. उन्होंने मंच से स्थानीय लोगों को 75% रोजगार सुनिश्चित करने की मांग की. इसे भी पढ़ें:
अवैध">https://lagatar.in/palamu-dmo-raids-bakoria-for-illegal-mining-seizes-stones-and-marbles/">अवैध
खनन को लेकर पलामू डीएमओ ने बकोरिया में की छापेमारी, जमा पत्थर और मार्बल जब्त औने-पौने दाम पर भूमि का अधिग्रहण : योगेंद्र साव
इस मौके पर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि कोल कंपनियों से अपने हक एवं अधिकार लेने के लिए ग्रामीण रैयत आगे आएं. बिना मुआवजा दिए कंपनियां औने-पौने दाम में भूमि अधिग्रहण करने का प्रयास कर रही हैं जिसका ग्रामीण पुरजोर विरोध कर रहे हैं. उनके हक एवं अधिकार के लिए वह विस्थापित प्रभावित लोगों के साथ हर कदम में खड़े हैं.
कई लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन
इससे पहले कार्यक्रम में कई लोगों ने पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक एवं स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा. विधायक अंबा प्रसाद एवं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने बारी-बारी से लोगों को कांग्रेस का पट्टा देकर एवं फूल माला पहनाकर पार्टी में स्वागत व अभिनंदन किया. ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री एवं विधायक अंबा प्रसाद को कंपनी की ओर से ग्रामीणों पर किए जा रहे अत्याचार से निजात दिलाने का अनुरोध किया. इसे भी पढ़ें:
केंद्रीय">https://lagatar.in/central-leadership-will-announce-nda-candidate-in-ramgarh-by-election-deepak-prakash/">केंद्रीय
नेतृत्व करेगा रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की घोषणा : दीपक प्रकाश ये रहे मौजूद
इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देनी को फूल माला पहनाकर एवं पुष्प भेंट कर ग्रामीणों ने ढोल-बाजे के साथ स्वागत किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राम कुमार दूबे एवं सफर रजा ने की. मौके पर मुख्य रूप से बीस सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, प्रखंड उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार पांडेय, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, अंचल विधायक प्रतिनिधि रामकुमार दूबे, शिक्षा विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र प्रजापति, हेवई मुखिया प्रतिनिधि अमित दूबे, रंजीत साव, पांडू पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, गीता देवी, सुशीला देवी, खालिदा खातून, पूनम देवी, दिगंबर साव, रघु साव, सुनील कुमार, सतार अंसारी, मकसूद अंसारी, मुर्तुज अंसारी सहित कई महिला-पुरुष मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment