Search

 
 
 

80 दिनों से मणिपुर में गृह युद्ध, देश के विश्व गुरु बनने का दावा करते फिर रहे पीएम : हेमंत सोरेन

 
  • मणिपुर का ताजा हालात देश के काला इतिहास में दर्ज हो गया
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर में आदिवासी महिलाओं को लेकर जारी वायरल वीडियो पर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एक ओर हमारे प्रधानमंत्री दुनिया में घूम-घूम कर भारत के विश्व गुरु बनने दावा करते फिर रहे हैं. उसी देश के एक राज्य में 80 दिनों से गृह युद्ध छिड़ा है. हम कहां जा रहे हैं. पूरा देश अस्त-व्यस्त हो गया है. मणिपुर को लेकर जारी वीडियो से भारत का मस्तक झुक गया है. ताजुब्ब होता है कि 80 दिनों से मणिपुर जल रहा है और जब संसद सत्र शुरू हो रहा है, तो प्रधानमंत्री बयान दे रहे हैं. वह बयान भी पूरा देश ने आज देखा. आज जो हालात हैं, पता नहीं कब कौन दो राज्य आपस में झगड़ जाएं. पड़ोसी एक दूसरे झगड़ जाए, दोस्त एक दूसरे झगड़ जाए. हर क्षेत्र में इस देश में बिखराव ही बिखराव नजर आ रहा है. मणिपुर का ताजा हालात देश के काला इतिहास में दर्ज हो गया. इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है. इसे भी पढ़ें – भूमि">https://lagatar.in/villagers-agitated-due-to-lack-of-land-measurement-two-news-of-hazaribagh-including-ghera-block-cum-zonal-office/">भूमि

मापी नहीं होने से भड़के ग्रामीण, घेरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय समेत हजारीबाग की दो खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही