Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीजेआई डॉ डीवाई चंद्रचूड़ ने सीसीएल के 100 लाभुकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

 Ranchi :  भारत के सर्वोच्च न्यायालय की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विशेष लोक अदालत सप्ताह के दौरान शनिवार को दिल्ली में भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ डीवाई चंद्रचूड़ द्वारा कोल इंडिया की 10 महिलाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये.  इनमें सीसीएल की दो महिलाएं नीतू कुमारी बरका-सयाल क्षेत्र एवं संतोसिनी बिसाई एनके क्षेत्र शामिल थीं.

कार्यक्रम में विधि व न्यायमंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे

कार्यक्रम में विधि व न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे.  साथ ही कोयला मंत्रालय के अपर सचिव रूपिंदर बरार, कोल इंडिया लि. के अध्यक्ष पीएम प्रसाद, निदेशक (कार्मिक) विनय रंजन के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

 कोल इंडिया में 424 लाभुकों को   नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये

बता दें कि शनिवार को पूरे कोल इंडिया में 424 लाभुकों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये, जिनमें सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के कुल 100 लाभुक शामिल थे. सीसीएल के क्षेत्रवार नियुक्ति पत्र वितरण में रजरप्पा के 5, हजारीबाग के 13, कुजू के 8, अरगड्डा के 13, बरका-सयाल के 20, एनके के 7, पिपरवार के 5, ढोरी के 9, बीएंडके 6, कथारा के 11, सीआरएस, बरकाकाना के 1, मगध-संघमित्रा के एक व आम्रपाली-चंद्रगुप्त के 1 लाभुक शामिल हैं. नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर पूरे कोल इंडिया में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये थे. बता दें कि सीसीएल सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह के नेतृत्व में अनुकंपा से संबंधित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए एक विशेष ड्राइव चलाया गया था, जिसके फलस्वरूप सीसीएल में 100 लाभुकों को नियुक्ति पत्र दिये गये. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही