Search

 
 
 

न्यायिक हिरासत में हुई लालू महतो की मौत की होगी न्यायिक जांच, CJM ने दिये आदेश

 
Vinit Upadhyay Ranchi :   बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद सजायाफ्ता कैदी लालू महतो उर्फ किशुन महतो की मृत्यु की न्यायिक जांच होगी. रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश की कॉपी रांची एसएसपी को भी दी गयी है. न्यायिक जांच का जिम्मा रांची सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी को दिया गया है. CJM  ने जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.  बता दें कि लालू महतो उर्फ किशुन महतो को वर्ष 2016 में हत्या केस में दोषी करार दिया गया था.  लालू महतो करीब 10 वर्षों से रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में हत्या के जुर्म में सजा काट रहे थे. (पढ़ें, लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-brother-hacked-sister-to-death-with-an-axe-arrested/">लोहरदगा

: भाई ने बहन की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, गिरफ्तार)

NHRC ने न्यायिक हिरासत में हुई मौतों दो अलग-अलग मामलों में मांगी है रिपोर्ट

बता दें कि इससे पहले बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में हुई मौतों से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में राष्ट्रीय मानवाधिकर आयोग (NHRC)  ने रिपोर्ट मांगी है. पहला मामला विचाराधीन कैदी बाबू जन सिंह की मृत्यु से जुड़ा हुआ है. दूसरा मामला विचाराधीन कैदी दीनानाथ सिंह की न्यायिक हिरासत में हुई मौत से जुड़ा है. इसे भी पढ़ें : ‘परिणीता’">https://lagatar.in/parineeta-director-pradeep-sarkar-passes-away-many-celebs-mourn-including-hansal-mehta/">‘परिणीता’

के डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन, हंसल मेहता सहित कई सेलेब्स ने जताया शोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही