National News : जंतर मंतर में घुसने के आरोप में CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया गया है. संभावना है कि उन्हें आज बुधवार को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जायेगा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
STORY | Das, Ranka, Shinde under preventive arrest for trespassing into Jantar Mantar: Officials Cockroach Janta Party (CJP) leaders Ashutosh Ranka, Saurav Das and Ajinkya Shinde have been put under preventive arrest for allegedly entering the Jantar Mantar area without authorisation, officials said on Wednesday. READ: https://t.co/idzoK1e3St VIDEO: #CJP #JantarMantar #DelhiPolice (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 14, 2026
इस संबंध में सीजेपी की कानूनी सलाहकार रत्ना सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर मामले में सीजेपी नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि उन पर बिना इजाजत जंतर-मंतर घुसने, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने सहित सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए गये हैं.
रत्ना सिंह के अनुसार सीजेपी नेताओं को आज एससीएम कोर्ट में पेश किया जायेगा. व्यक्त की जा रही कि तीनों को तिहाड़ जेल में भेजा जा सकता है. रत्ना सिंह ने कहा, तीनों को सुबह तीन बजे एक निजी वैन से पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने में लाया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.