Search

 
 
 

संसद मार्च कर रहे CJP प्रदर्शनकारी विजय चौक पहुंचे, झड़प के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) के संसद चलो मार्च के दौरान विजय चौक पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की खबर सामने आई है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. हंगामे के बीच संसद भवन के गेट भी बंद कर दिए गए हैं. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
 

Lagatar Desk :   कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) के संसद चलो मार्च के दौरान विजय चौक पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की खबर सामने आई है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. हंगामे के बीच संसद भवन के गेट भी बंद कर दिए गए हैं. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

 

 

इससे पहले बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च करते हुए निकले थे. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में लगाए गए बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए कार्रवाई की. पुलिस ने डिंपल यादव सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.

 

 

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोगों को एक जायज मुद्दे को उठाने के लिए विरोध करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इससे बचा जा सकता था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही