National News : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज गुरुवार को कर्नाटक के बैंगलुरू स्थित फ्रीडम पार्क में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा और SIR प्रक्रिया रद्द करने की मांग को लेकर रैली(जन अदालत) का आयोजन किया.
रैली को अभिजीत दीपके, अभिनेता प्रकाश राज सहित अन्य ने संबोधित किया. सभा में एसआईआर रद्द करो, ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो के नारे लगाये जा रहे थे.
अभिजीत दीपके का कहा, हमारे आंदोलन का उद्देश्य महज CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना नहीं है.कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार पद से हटेंगे, तो उनकी जगह कोई और आयेगा. हम चाहते हैं, एसआईआर प्रक्रिया रद्द की जाये.
साथ ही दीपके ने ज्ञानेश कुमार की भूमिका की जांच करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की.दीपके ने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए देश भर में सीजेपी के वॉलंटियर्स को पकड़ा जा रहा है.
रैली में अभिनेता प्रकाश राज ने एसआईआर पर प्रश्नचिह्न खड़ा किया. उन्होंने कहा कि सीजेपी के अलावा आईसा सहित कई संगठन एसआईआर रद्द कराने की मंशा से एक मंच पर आये हैं. प्रकाश राज ने कहा, मुद्दा केवल वोट चोरी तक सीमित नहीं है. यह उससे भी अधिक गंभीर मामला है.
आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के जरिए ECIने देश की प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचाया है.रैली में अभिनेता प्रकाश राज, अभिजीत दीपके के अलावा यूट्यूबर ध्रुव राठी भी मौजूद थे. रैली में चप्पल प्रोटेस्ट किये जाने की बात भी कही गयी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.