Search

 
 
 

वकीलों का प्रदर्शन, CJP का समर्थन, BCI चेयरमैन मनन कुमार का इस्तीफा मांगा

National News  : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज गुरुवार को वकीलों ने प्रदर्शन किया. ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन के बैनर तले जारी प्रदर्शन का कॉकरोच जनता पार्टी ने समर्थन किया है.
 
प्रदर्शन करते वकील

National News  : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज गुरुवार को वकीलों ने प्रदर्शन किया. ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन के बैनर तले जारी प्रदर्शन का कॉकरोच जनता पार्टी ने समर्थन किया है.

 

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यालय के पास पुलिस बल की तैनाती की गयी हैं. दरअसल BCI ने NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के छात्रों के एडवोकेट के तौर पर एनरोलमेंट को लेकर कथित रूप से विवादित आदेश दिया था.

 

 

देश के तहत राज्य बार काउंसिलों को कहा गया था कि 2026 बैच के NALSAR लॉ ग्रेजुएट्स का एनरोलमेंट न करें.हालांकि BCI ने कुछ ही घंटों में अपना फैसला वापस ले लिया था. लेकिन इस विवाद ने BCI की भूमिका, छात्रों के अधिकार और बार काउंसिल की जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया.

 

इस प्रकरण को लेकर वकील  BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा का इस्तीफा मांग रहे हैं, उधर बॉम्बे बार एसोसिएशन भी  मनन कुमार मिश्रा के विरोध में उतर गया है. उसने भी मनन मिश्रा का इस्तीफा मांगा है


 
प्रदर्शनकारी वकीलों ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक संगठन का नहीं है. वकील अपनी ही शीर्ष संस्था के खिलाफ विरोध में उतरी है. आंदोलन का उद्देश्य बार काउंसिल की कमियों को ठीक करना वकीलों के हित से जुड़ी मांगों को BCI के समक्ष रखना है.

 

प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले वकील रमन शर्मा ने कहा, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा वकीलों के आंदोलन का समर्थन करना अच्छी बात है, रमन शर्मा ने BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के कार्यकाल पर सवाल उठाये. बताया कि श्री मिश्रा  लगभग 14 साल से इस पद पर काबिज हैं.

 

उन्होंने  हिसाब किताब मांगा कि इतने सालों में उन्होंने वकील समुदाय के हित में क्या किया है. रमन शर्मा दुख व्यक्त करते हुए कहा, देश भर में पुलिस थानों में वकीलों के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाता है, यह किसी से छिपा नहीं है. इसके बावजूद BCI ने कभी आवाज नहीं उठाई

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही