Search

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर गांधी जयंती के दिन से आंदोलन शुरु करेगी सीजेपी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) गांधी जयंती के दिन से आंदोलन शुरु करेगा. दो अक्टूबर को मुंबई में आंदोलन की शुरुआत होगी. जिसके बाद इस आंदोलन को पूरे देश में फैलाया जायेगा. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है.
 
Lagatar Desk

उल्लेखनीय है कि इंडियन एक्सप्रेस के खुलासे के बाद 24 सितंबर को सीजेपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की थी. साथ ही ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे की मोहलत देते हुए कहा है कि अग़ल वह इस्तीफा नहीं देते हैं, तो सीजेपी आंदोलन खड़ा करेगी. 

इस बीच सोशल मीडिया पर यह कहा जाने लगा था कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे में जितना विलंब होगा, मोदी सरकार को उतना ही नुक़सान होगा. बिल्कुल वैसे ही जैसे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे में देरी की वजह से भाजपा को नुक़सान उठाना पड़ा था.

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के विपक्षी दल एक जुट हो रहे हैं. उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना का मामला शुरु करने से लेकर संसद में महभियोग तक लाने की बात की जा रही है. कांग्रेस नेता व विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही