Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीजेयू : सोनाली मिस फ्रेशर्स व मुक्तेश्वर मिस्टर फ्रेशर्स चुने गये

Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं वित्तीय अध्ययन विभाग में बुधवार को फ्रेशर्स एवं फेयरवेल कार्यक्रम (मिलाप 2023) का आयोजन हुआ. इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारंभ विभागाध्यक्ष डॉ बटेश्वर सिंह ने प्रेरणापूर्वक शब्दों से किया. विभाग के प्राध्यापक डॉ. केबी सिंह, डॉ अजय एवं डॉ प्रणय ने भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. विभाग के सारे बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता शामिल थे. जहां एक तरफ सत्र 2021-2023 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह हुआ, वहीं सत्र 2022-2024 के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया. मौके पर सोनाली मिस फ्रेशर्स एवं मुक्तेश्वर मिस्टर फ्रेशर्स चुने गए. साथ ही सोनाली मिस फेयरवेल एवं अश्मित मिस्टर फेयरवेल चुने गए. इस सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम में छात्र एवं शोधार्थी भी मौजूद थे, जिसमें देवव्रत, नरेश, मेघा, प्रियंका, क्षितिज आदि थे. इसे भी पढ़ें हाईकोर्ट">https://lagatar.in/the-new-high-court-building-will-further-strengthen-the-faith-of-the-people-of-jharkhand-in-the-judiciary-draupadi-murmu/">हाईकोर्ट

का नया भवन झारखंड के लोगों का न्यायपालिका पर भरोसा और मजबूत करेगा : द्रौपदी मुर्मू 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही