Search

 
 
 

बिजली वितरण निगम का दावाः डेढ़ महीने में 16 हजार से अधिक मामलों का हुआ निपटारा

 
Ranchi: रांची में झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम ने दावा किया है कि लगभग डेढ़ महीने में शिविर में 16 हजार से अधिक मामलों का निपटारा कर दिया गया है. निगम की ओर से 17 दिसंबर 2024 से शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बिजली बिल से जुड़े 17,259 मामले आए. इनमें से 16,446 मामलों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 813 मामले अभी भी लंबित हैं. इसे भी पढ़ें -IAS">https://lagatar.in/ias-pooja-singhal-gets-relief-high-court-pil-dismissed-in-khunti-mnrega-scam-case/">IAS

पूजा सिंघल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में PIL खारिज

सहायता शिविर में मिल रही सुविधाएं

सहायता शिविर में उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर पंजीकरण, स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी, अधिक बिजली बिल, बिजली बिल का न पहुंचना, सिक्योरिटी डिपोजिट, अकाउंट से संबंधित समस्याएं, ऑनलाइन पेमेंट में दिक्कतें आदि मामलों का समाधान किया जा रहा है.

विभाग के लक्ष्य और भविष्य की योजनाएं

विभाग ने डेढ़ महीने के इस शिविर के दौरान शहरी क्षेत्रों के 3.5 लाख उपभोक्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक सिर्फ 30 प्रतिशत उपभोक्ताओं को ही सेवा मिल पाई है. सर्किल के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने बताया कि शिविर 31 जनवरी तक नियमित रूप से चलेगा. लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्मार्ट मीटर से संबंधित नंबर अपडेट किए जाएंगे. यदि जरूरत पड़ी तो शिविर का विस्तार भी किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें - भेष">https://lagatar.in/remo-dsouza-reached-mahakumbh-in-disguise-took-a-dip-in-sangam/">भेष

बदलकर महाकुंभ पहुंचे रेमो डिसूजा,संगम में लगाई डुबकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही