Search

 
 
 

गर्मी में निर्बाध बिजली का दावा : शट डाउन बिना अनुमति नहीं ली जाएगी, मेंटेनेंस का समय निर्धारित

 
Ranchi: रांची जीएम पीके श्रीवास्तव ने गर्मी को देखते हुए बिजली आपूर्ति दुरूस्त रखने को लेकर मंगलवार को अपने इंजीनियरों के साथ बैठक की. उन्होंने बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने के लिए कई तरह के दिशा-निर्देश जारी किया. उन्होंने आम जनता से बिजली संबंधित शिकायत दर्ज कराने को लेकर वाट्सअप नंबर भी जारी किया है. आम कंज्यूमर वाट्स नंबर 94311-35682 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायतों का त्वरित गति से निबटारे का दावा जीएम ने किया है.

गर्मी को लेकर जारी दिशा-निर्देश

-शट डाउन कार्यपालक अभियंता के अनुमति के बाद ही लिया जाए. -मेटेनेंनस कार्य सुबह 10 बजे से 10.15 बजे तक और रात्रि में 10 बजे से 10.15 तक ही लिया जाएगा. -इसके अलावे किसी भी विपरित परिस्थति में कार्य के लिए शट डाउन के लिए कार्यपालक अभिंयता अधिकृत होंगे. -सहायक एवं कनीय अभियंता पीक ऑवर अवधि में शाम 7 बजे से 10 रात्रि दस बजे तक अपने-अपने क्षेत्र के विद्युत सबस्टेशन में मौजूद रहेंगे. -प्रत्येक सबस्टेशन में रात्रि के समय मेटेनेंस के लिए गैंग मौजूद रहेंगे. ताकि रात में होने वाले फॉल्ट को रात्रि में दुरूस्त किया जा सके. -शहरी क्षेत्र में जलने वाले ट्रांसफारमर को 6 से 8 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्रों मं जलने वाले ट्रांसफारमरों को 24-72 घंटे के अंदर बदलने की कारवाई की जाए. -सभी 33 एवं 11 केवी पेट्रोलिंग करा लिए जाएं. अगर किसी भी स्थानों पर पेड़ की टहनियों के तारों से सटने की संभावना हो तो उसे प्राथमिकता के आधार पर छंटायी की जाए. -राज्य सरकार के ओटीएस स्कीम को लाभ पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार वृहद तरीके से किया जाए. ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका फायदा मिल सके. इसके लिए कार्यपालक, सहायक एवं कनीय अभियंता कार्यालय में जाकर आवेदन दे सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही