Search

 
 
 

गिरिडीह में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प,  कई लोग घायल

जानकारी के अनुसार इस झड़प में छह लोग घायल हो गये. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने लाठी चार्ज किया है. इसके बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गये.
 

Ranchi : झारखंड के गिरिडीह जिले में कल पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इस झड़प में कई लोग घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित हरिजन टोले की है.

 बताया जाता है कि ग्रामीण सड़क पर होली खेल रहे थे. इसी बीच नगर थाना की पुलिस पहुंची और लोगों को घर में होली खेलने की हिदायत दी. इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच बहस होने लगी. बात इतनी बढ़ गयी कि हिंसक झड़प शुरू हो गयी.

 

जानकारी के अनुसार इस झड़प में छह लोग घायल हो गये. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने लाठी चार्ज किया है. इसके बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गये.

इस मामले में ग्रामीणों ने गिरिडीह के एसपी डॉक्टर विमल कुमार को आवेदन दिया है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों ने जाति सूचक गाली गलौज और मारपीट की.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही