Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद मंडल कारा में कैदियों के दो गुटों में संघर्ष, 6 से अधिक घायल

Dhanbad : धनबाद मंडल कारा में रविवार 2 अप्रैल की दोपहर 12.40 बजे अचानक पगली घंटी बजने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते पुलिस के जवानों से लदे वाहन और अधिकारियों की गाड़ियों का रुख मंडल कारा की ओर देख शहर के लोग भी सकते में आ गए. बताया जाता है कि शहर में आतंक का पर्याय बना गैंगस्टर प्रिंस का जेल में बंद भाई गौडविन खान उर्फ बंटी और उसके विरोधी गुट के बीच जमकर मारपीट हुई. अचानक हुई इस वारदात के बाद कैदी वार्ड में तनाव को देखते हुए जेल प्रशासन को पगली घंटी (सायरन) बजानी पड़ी. सूचना मिलते ही एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी समेत कई वरीय अधिकारी जेल पहुंचे. एसडीओ ने बताया कि घटना में छह से अधिक कैदी घायल हुए हैं. मामले की जांच की जा रही है. मारपीट करने वालो को चिह्नित किया जा रहा है. जेल में पगली घंटी लगातार आधे घंटे तक बजती रही. घंटी की आवाज सुन मंडल कारा के जवान और अधिकारी जिस हालत में थे, वैसे ही जेल की ओर दौड़ पड़े. एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी, डीएसपी-1 अमर कुमार पांडेय, डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा समेत कई थाना प्रभारी दल-बल के साथ जेल गेट पहुंचे. महिला पुलिस भी डंडा लेकर जेल की ओर भागी. अप्रिय घटना को टालने के लिए जेल के अंदर करीब 150 पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाल लिया. दिन के 3 बजे तक पुलिस अधिकारियों का आने-जाने का सिलसिला जारी रहा.

गौडविन खान और संजीव सिंह समर्थकों के बीच हुई मारपीट?

[caption id="attachment_597362" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/sdo-jail-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> जेल की ओर जाते एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी[/caption] अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मारपीट किन दो गुटों के बीच हुई है. तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है. जेल के बाहरी सूत्रों का कहना है कि गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई गौडविन और पूर्व विधायक संजीव सिंह के समर्थकों के बीच झड़प हुई है. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि शूटर अमन सिंह के गुर्गे व गौडविन खान के बीच झड़प हुई है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा ने कहा कि कैदियों के बीच आपसी झड़प हुई है. हालांकि अब शांति है.

चर्चाओं का बाजार गर्म- पुलिस से नहीं संभल रहे अपराधी

जेल के अंदर कैदियों में मारपीट की खबर पूरे शहर में तेजी से फ़ैली गई. तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गईं. कई लोगों ने कहा कि जेल में बंद कैदियों में भी अब पुलिस का डर नहीं है. पुलिस से अपराधी नहीं संभल रहे हैं. बाहर तो निर्भीक होकर घटनाओं को अंजाम देते ही हैं, अब जेल के अंदर भी इससे बाज नहीं आ रहे. यह भी चर्चा है कि सिंह मेंशन की बहू और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के 11 मार्च को प्रेसवार्ता में दिए गए बयान के बाद दो गुटों में तनाव बढ़ा है. रागिनी सिंह ने प्रेसवार्ता में झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा सिंह और उनके रिश्तेदार हर्ष सिंह पर गैंगस्टर प्रिंस खान और अमन सिंह को संरक्षण देने का आरोप लगाया था. इसके अगले दिन 12 मार्च को प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर रागिनी सिंह को धमकी दी थी. इसकी प्रतिक्रिया में जेल में बंद दोनों गुटों के कैदियों में झड़प की आशंका जताई जा रही है. ज्ञात हो कि धनबाद मंडल कारा में फिलहाल झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह सहित सिंह मेंशन के दर्जनों समर्थक व वासेपुर के प्रिंस खान के कई गुर्गे व अमन सिंह के करीबी बंद हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-opposition-failed-to-play-a-strong-role-in-jharkhand-saryu-rai/">धनबाद

: झारखंड में विपक्ष सशक्त भूमिका निभाने में विफल- सरयू राय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही