Search

धनबाद मंडल कारा में कैदियों के दो गुटों में भिड़ंत, 8 बार बजी पगली घंटी

Dhanbad : धनबाद मंडल कारा में 2 अप्रैल की दोपहर कैदियों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई. सूचना मिलते ही जेल प्रशासन हरकत में आ गया और पगली घंटी बजाई. लगातार आधे घंटे तक जेल का सायरन बजता रहा. जिला पुलिस के जवानों को को भी बुला लिया गया. डीएसपी हेड क्वार्टर नंबर वन अमर कुमार पांडेय, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद बिन्हा, एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी समेत अन्य वरीय अधिकारी दल-बल के साथ साथ जेल पहुंचे. करीब 150 पुलिस के जवान जेल के अंदर तैनात हैं. स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी ने बताया कि हिंसप झड़प में तीन से चार कैदी घायल हुए हैं. मामले की जांच चल रही है. बताया गया कि कैदियों में संघर्ष व मारपीट दोपहर करीब 12:40 बजे  शुरू हुई. लगातार आठ बार सायरन बजाया गया. महिला पुलिस के गार्ड भी जो अपने घरों में खाना बना रही थी जिस हालत में थी डंडा लेकर जेल की ओर भागी वहीं जेल के तमाम गार्ड भी जिस हालत में थे डंडा लेकर जेल के अंदर घुसे और कैदी वार्ड की ओर गए. जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी गई. सूत्रों ने बताया कि मारपीट की घटना गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई गॉडविन बंटी और दूसरे गुट के बीच हुई है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp