Search

 
 
 

Jamtara News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 8 घायल

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के काली पहाड़ी गांव में मंगलवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड का जमकर इस्तेमाल हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के काली पहाड़ी गांव में मंगलवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड का जमकर इस्तेमाल हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच धनबाद रेफर किया गया है.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के घायल कुमुद कुमार साव, विकास कुमार साव, चेतलाल साव, केतानी देवी और गुड़िया देवी गिरिडीह जिले के मोहनपुर गांव के निवासी हैं. घायलों का आरोप है कि काली पहाड़ी स्थित उनके मामा की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया.

इसे भी पढ़ें: 

वहीं दूसरे पक्ष के कुसुम देवी, छात्रधारी प्रसाद और धनेश्वर मंडल, जो काली पहाड़ी गांव के निवासी हैं, भी इस झड़प में घायल हुए हैं.

 

घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पहले पक्ष के विकास कुमार साव तथा दूसरे पक्ष के कुसुम देवी और छात्रधारी प्रसाद की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया.

 

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना रहा. हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है. समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से नारायणपुर थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया था. थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि सभी को इलाज के लिए भेजा गया है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही