Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : गैठीबाद में पिकनिक मनाने के दौरान झड़प,  9 नामजद सहित 20 अज्ञात पर मामला दर्ज

Koderma : डोमचांच थाना क्षेत्र के गैठीबाद में बीते 2 जनवरी को पिकनिक मना कर लौटने के क्रम में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी. जिसमें एक पक्ष से पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज द‍िया है. वहीं डीजे संचालक सोनू कुमार मेहता पिता सतीश मेहता ने भी डोमचांच थाना में आवेदन देकर 9 नामजद सहित 20 अज्ञात महिला पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. आवेदन में सोनू कुमार मेहता ने बताया कि राहुल कुमार मेहता पिताजी डीहचंद मेहता महेशपुर निवासी मेरा डीजे सेट करके बगडो जंगल पिकनिक मानने गए थे. पिकनिक मनाकर लौटने के क्रम में गैठीबाद गांव के रास्ते से लौट रहा था. उसी क्रम में बहादुर यादव, प्रभु यादव,रामचंद्र यादव, अशोक यादव, संजय यादव, दिलीप यादव, बब्ला यादव, बालों यादव एवं राजेंद्र यादव सहित कई अज्ञात 20 महिला-पुरुष आए और मेरी गाड़ी रोक कर डीजे बंद करवा दिया. जिसमें प्रभु यादव और बालों यादव मेरी गाड़ी का चाबी निकाल लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी. जिसके बाद दूसरे गाड़ी से बालों यादव रॉड निकालकर जान मारने की नियत से मेरे ऊपर हमला कर द‍िया. जिससे मेरा माथा फट गया. इलाज के दौरान मेरे माथा में लगभग 10 टाका पड़ा है. इसी दौरान प्रभु यादव के बेटे ने मेरे पॉकेट में रखे 12 हजार रुपए  निकाल लिया. साथ ही सभी लोगों ने मिलकर मेरे डीजे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इस मामले में प्रभारी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि डीजे संचालक के दिए गए आवेदन पर भी मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच चल रही है. संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. सभी आरोपी गैठीबाद के रहनेवाले हैं. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-women-police-station-in-charge-arrested-red-handed-taking-bribe-acb-hazaribagh-took-action/">रामगढ़

महिला थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी हजारीबाग ने की कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही